- Hindi News
- शांति समिति से अनाधिकृत सदस्य होंगे बाहर, सदस्यों के आइडेंटी कार्ड बनेंगे
शांति समिति से अनाधिकृत सदस्य होंगे बाहर, सदस्यों के आइडेंटी कार्ड बनेंगे
किसीभी त्योहार और उत्सव से पहले होने वाली शांति समिति की बैठक में अब अनाधिकृत सदस्य शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके लिए अफसरों ने सदस्यों का रिकार्ड तैयार कर लिया है। अगली बैठक से पहले समिति के अनाधिकृत सदस्यों की छंटनी कर दी जाएगी। अधिकृत सदस्यों को आइडेंटी कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। सदस्यों की छंटनी के लिए अफसरों ने कमेटी बनाई है। इनकी थाने वार जानकारी भी जुटा ली है। नए निर्णय से शांति समिति की बैठक में नए चेहरे और सुझावों में ताजगी सकेगी। इससे भीड़ बढ़ाने वाले नाकारा सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे।
सोमवार शाम कलेक्टोरेट में हुई शांति समिति की बैठक में अफसरों ने यह निर्णय सदस्यों को सुनाया। अधिवक्ता संतोष देवताले ने अनाधिकृत सदस्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कई सदस्य बैठक में मौन रहते हैं। कुछ के खिलाफ तो मुकदमे भी दर्ज हैं। अफसरों को अधिकृत, अनाधिकृत सदस्यों की जानकारी होनी चाहिए। इस पर अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल ने कहा सदस्यों की सूची बना ली गई है। इस पर जल्द ही अमल होगा। शाम 5.10 बजे से शुरू हुई बैठक 6.20 बजे तक चली। 64 में से 23 सदस्य ही इसमें शामिल हुए। कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया करीब 20 मिनट देरी से पहुंचीं। हालात यह थे कि सदस्यों से ज्यादा अफसर नजर रहे थे। इक्का-दुक्का सदस्यों को छोड़ सभी ने सफाई, सड़क, लाइट जैसे मुद्दे ही उठाए।
बैठक में महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा। मेघनाथ पटले ने कहा महिलाओं-बच्चों में नवदुर्गा उत्सव को लेकर अधिक उत्साह रहता है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। रात में निर्भया टीम नजर रखें। वहीं पुलिस भी तैनात रहे। एकता समिति सदस्य भी अपने क्षेत्रों में व्यवस्था संभाले। इस पर एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने कहा रात में गरबों के दौरान दो निर्भया वाहन पेट्रोलिंग करेंगे। बैठक में महिलाओं को विशेष पुलिस अधिकारी बनाने का सुझाव भी आया। संतोष देवताले ने कहा गरबों के समय का मुद्दा उठाया। इस पर एसपी ने कहा रात 11 बजे तक ही गरबे चलने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। जगदीश कपूर ने रेणुका माता मंदिर रोड पर सुरक्षा और सफाई की बात कही।
बालाजी मेले में कराएं सफाई, प्रकाश की व्यवस्था
कांग्रेसजिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने गणेशोत्सव की तरह ही नवदुर्गा उत्सव के तहत भी प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थान तय क