- Hindi News
- बाइक फिसली, पुलिया से गिरकर पति पत्नी घायल
बाइक फिसली, पुलिया से गिरकर पति-पत्नी घायल
{ एंबुलेंस 108 से घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल
भास्करसंवाददाता|निंबोला/बुरहानपुर
सुक्ताफाटे पर बाइक फिसलने से पति-प|ी पुलिया के नीचे जा गिरे। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। रोड से गुजर रहे लोगों ने दोनों को दौड़कर उठाया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। इससे दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पति बेहोशी की हालत में था। प|ी को भी गंभीर चोट लगी थी। वार्ड ब्वाय ने घायलों को ड्रेसिंग रूम तक पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उनकी मरहम-पट्टी की। घटना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार नेपानगर क्षेत्र के ग्राम परसीपुरा निवासी बोदरसिंह प|ी कमला के साथ बाइक से जा रहा था। सुक्ता फाटे की पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से दोनों पुलिया से नीचे जा गिरे। इससे बोदरसिंह के पैर में गंभीर चोट लगी। प|ी कमला भी घायल हो गई। एंबुलेंस पहुंचने तक लोगों ने पति-प|ी को पानी पिलाकर ढांढस बंधाया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाने के दौरान डॉ. जयसिंह ठाकुर ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया। पायलट लालचंद मोरे ने सहयोग किया।
बाइक फिसलने से पति, प|ी को जिला अस्पताल लाया गया।