पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारिता: संचालक पद के लिए मतदान कल

सहकारिता: संचालक पद के लिए मतदान कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिता: संचालक पद के लिए मतदान कल

खंडवा | सहकारिताचुनाव में बुरहानपुर विकासखंड के संचालक पद के लिए मतदान 24 सितंबर को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में दोपहर 12 बजे से होगा। सहकारिता उपायुक्त मदन गजभिए ने बताया रमेश पिता बाबू राव महाजन निवासी खामजी और राहुल पिता गोविंदराव महाजन फोपनार संचालक पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। बाकी 11 जगह एक ही उम्मीदवार होने से मतदान नहीं होगा।

जिपंसीईओ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

खंडवा | जिलापंचायत सीईओ अमित तोमर का सोमवार को स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें सुबह 11 बजे उल्टी हुई और घबराहट होने लगी। इसके बाद सीईओ तोमर अपने ड्राइवर और गार्ड के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। सीईओ की हालत अब ठीक है।