- Hindi News
- ग्रामसभा, कल्याण समितियों की बैठकों में होगा नामावलियों का वाचन
ग्रामसभा, कल्याण समितियों की बैठकों में होगा नामावलियों का वाचन
ग्रामसभा, कल्याण समितियों की बैठकों में होगा नामावलियों का वाचन
बुरहानपुर | कलेक्टरजेपी आयरिन सिंथिया ने सोमवार को बैठक लेकर अफसरों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2015 की स्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया है। प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 15 अक्टूबर को किया जाएगा। 10 नवम्बर तक प्रस्तुत की जाएगी। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली संबंधित सूची का 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ग्राम सभा, स्थानीय निकाय और निवासी कल्याण समितियों की बैठकों में वाचन होगा। 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल असिस्टेंट के साथ विशेष अभियान के तहत दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 20 नवंबर को प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण होगा। 20 दिसंबर को डाटाबेस अपडेट, फोटो मर्जिंग, कंट्रोल टेबल अपडेट और पूरक सूची तैयार की जाना है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2015 को किया जाएगा।