पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर किसान कृषि महोत्सव को रस्म अदायगी नहीं बनने दें

अफसर-किसान कृषि महोत्सव को रस्म अदायगी नहीं बनने दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ विधायक ने किसानों की ली बैठक

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

कृषिमहोत्सव प्रदेश की भाजपा सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसे जिले के अफसर, किसान कागजी और रस्म अदायगी नहीं बनने दें। इसे हम सबको मिलकर मिशन और अभियान के रूप में गांव-गांव तक पहुंचाना है। हर किसान के खेत-खलिहान में पंडित दीनदयालजी के विचारों को हकीकत रूप दिलाना है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का प्रण है कि वे जब तक घाटे की खेती को फायदे का धंधा नहीं बना लेंगे तब तक किसान और मजदूर के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

सोमवार शाम 6 बजे जनपद सभागृह में विधायक अर्चना चिटनीस ने यह बात कही। उन्होंने यहां कृषि महोत्सव को लेकर किसान, जनप्रतिनिधि, और अफसरों की बैठक ली। श्रीमती चिटनीस ने बताया कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों में जागरुकता बढ़ाकर पारंपरिक कृषि को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से करने की समझ, सामर्थ्य विकसित करना है। इससे मप्र विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो सकेगा। उन्होंने गांवों में फलदार पौधों का वितरण, उद्यानिकी और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को देने, मसाले, सब्जी बीज का वितरण, वनाधिकार प्राप्त पट्टाधारी किसानों को चना बीज वितरण, सभी किसानों के खेतों की मिट्‌टी का परीक्षण करने, हर खेत की मेढ़ पर पर खामेर का पौधा, गांव में सुरजना, अमरूद लगाने सहित अन्य योजनाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने किसानों, जनप्रतिनिधियों सहित अफसरों की बैठक ली।