पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 63 मरीजों का किया इलाज

शिविर में 63 मरीजों का किया इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर में 63 मरीजों का किया इलाज

बुरहानपुर| सोमवारको जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरणसिंह द्वारा पुलिस विभाग के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें आयुष संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में 63 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा वितरीत की गई। डॉ. शांतिलाल भिलावेकर, ओकार गढ़े ने सहयोग किया। इस दौरान एसपी अनिलसिंह कुशवाह, एएसपी भगवतसिंह बिरदे, सीएसपी बीपीएस परिहार, कोतवाली टीआई हनुमंतसिंह राजपूत सहित अन्य पुलिस अफसर-कर्मी मौजूद थे।

बाइककी टक्कर से युवक घायल

बुरहानपुर| लालबागमें रेलवे क्वार्टर के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। जानकारी अनुसार राम मंदिर चिंचाला निवासी आसिफ मन्नू ने बाइक से आदर्श कॉलोनी विजय नगर निवासी मोहम्मद सरताज को टक्कर मार दी। इससे मोहम्मद सरताज घायल हो गया। आसिफ के खिलाफ लालबाग थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।