पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जल्द दिलाएं : कलेक्टर

विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जल्द दिलाएं : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

सोमवारको कलेक्टोरेट सभागृह में टीएल बैठक हुई। इसमें सभी विभागों के अफसर शामिल हुए। कलेक्टर जेपी आइरीन सिंथिया ने कहा राज्य शासन की छात्रवृत्ति योजना से अनुसूचित वर्ग का कोई भी विद्यार्थी वंचित नहीं रहना चाहिए। राजस्व, जनपद पंचायत और शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूर्ति जल्द करें। छात्रवृत्ति योजना को गंभीरता से लें। विभाग अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, निशक्त विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जल्द बनवाएं। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ, पटवारी, ग्राम सचिव सभी को सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में डायवर्सन और लीज सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा की। इन प्रकरणों में राजस्व विभाग को तेजी से कार्रवाई करने को कहा।जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत, मांग आैर समस्याओं का निराकरण करने के लिए विभिन्न विभागों को आवेदन सौंपे गए थे। इनमें जिला पंचायत, पुलिस, जनपद पंचायत, नगर निगम, राजस्व के अधिकांश प्रकरण लंबित हैं। इन सभी विभागों को जनसुनवाई के प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा जिला व्यापार और उद्योग केंद्र को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 10 ईकाई का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसमें अब तक 3 प्रकरण ही प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने महाप्रबंधक आरएस ठाकुर को कृषि और उद्यानिकी विभाग से समन्वय बनाकर मशीनरी प्लांट के प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार आर्थिक कल्याण योजना में भी तेजी लाने को कहा।

एक सप्ताह पहले बन जाने चाहिए हाथ धुलाई प्लेटफार्म

कलेक्टरने बैठक में जनपद पंचायत और शिक्षा विभाग को हाथ धुलाई दिवस से एक सप्ताह पहले सभी शासकीय स्कूलों में हाथ धुलाई प्लेटफार्म बनवाने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत को स्वच्छ सुविधाघर निर्माण और ग्राम स्वच्छता कार्यक्रम क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसकी प्रगति रोजाना एसएमएस के माध्यम से भेजना जरूरी है। पेंशन प्रकरणों के लिए भी ग्रामीण एवं नगरीय निकायों को सितंबर तक हितग्राहियों को पेंशन प्रदाय करने के निर्देश दिए।