पिछले साल जो कमियां थी दूर कर लें
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
सूर्यपुत्रीताप्ती नदी के सतियारा घाट पर 5 अक्टूबर से तीन दिनी बालाजी मेला लगेगा। इसको लेकर शुक्रवार को विधायक अर्चना चिटनीस ने सतियारा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा मेले में लाखों श्रद्धालु भगवान बालाजी के दर्शन करेंगे। इसको लेकर तमाम व्यवस्थाएं जुटाईं जाएं। पिछले साल जो कमी रह गई थी उसे इस साल दूर कर लें। उन्होंने घाट पर सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश अफसरों को दिए।
विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात और पेयजल की व्यवस्था उचित स्थान पर की जाए। मेला लगने से पहले यहां सफाई करा ली जाए। मेले के दौरान भी सफाई पर ध्यान दें। घाट सहित पहुंचमार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था रखें। निरीक्षण के दौरान मुकेश शाह, चिंतामन महाजन, रमेश पाटीदार, रूद्रेश्वर एंडोले, चंदूभाई बालाजीवाले, आशीष बालाजीवाले, नगर निगम आयुक्त सुरेशचंद्र रेवाल, वीरेंद्रकुमार पयासी, यातायात सूबेदार आशीष तिवारी सहित नगर निगम, बिजली कंपनी, पुलिस विभाग, यातायात पुलिस, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौजूद थे। 5 अक्टूबर से लगने वाले मेले में बालाजी महाराज काे सतियारा घाट पर अस्थायी मंदिर में विराजित किया जाएगा। 6 अक्टूबर को ताप्ती नदी पर श्रीजी का अभिषेक और आरती होगी। तीसरे दिन रात 12 बजे बाद तीन दिनी मेला की पूर्णाहुति होगी।
मेले में पहुंचने वाले भक्तों का विभिन्न व्यायामशाला सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। पहले दिन दीपदान और महाआरती की जाएगी। 1 अक्टूबर से महिलाओं द्वारा दीपक बनाए जाएंगे। उज्जैन के कलाकारों द्वारा मलखंभ की प्रस्तुति दी जाएगी।
घोड़े के रथ पर सवार श्रीजी
बुरहानपुर|महोत्सव केदूसरे दिन शुक्रवार रात 9 बजे बालाजी महाराज रथ में घोड़े पर सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले। माथे पर चंदन का तिलक लगाकर गोविंदा-गोविंदा के जयकारे लगाए। भक्तों ने दर्शन-पूजन के साथ श्रीजी की आरती की। दूसरे दिन भगवान बालाजी का रथ पांडुमल चौराहा, कमल तिराहा, गांधी चौक, फव्वारा चौक, शाह बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंचा। कई श्रद्धालुओं ने श्रीजी का रथ खींचा। रथ के मंदिर पहुंचने पर पुष्प वर्षा से बालाजी की अगवानी की गई। चंद्रकांत बालाजीवाले ने बताया शनिवार रात 8.30 बजे से बालाजी महाराज का रथ बहुजी महाराज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, छोटे बालाजी मंद