निर्माण पर जताई आपत्ति
निर्माण पर जताई आपत्ति
बुरहानपुर| रास्तीपुरामें बिना खुदाई सीसी रोड निर्माण पर क्षेत्रवासियों ने आपत्ति जताई। शुक्रवार को लोगों ने कहा नियमानुसार निर्माण से पहले खुदाई होना चाहिए। इसके बाद सीसी रोड बनाया जाना चाहिए लेकिन ठेकेदार रुपए बचाने के चक्कर में खुदाई नहीं करा रहा है। क्षेत्र के मकान नीचे होने से निर्माण के बाद सीसी रोड ऊंचा हो जाएगा। इससे बारिश का पानी घरों में घुसेगा। रहवासियों के विरोध दर्ज कराने के बाद भी कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हुआ।