- Hindi News
- दूसरे दिन 15 हजार भक्तों ने किए मां इच्छादेवी के दर्शन
दूसरे दिन 15 हजार भक्तों ने किए मां इच्छादेवी के दर्शन
शारदीयनवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को भी इच्छापुर स्थित मां इच्छादेवी मंदिर में अलसुबह से भक्ति गंगा बही। दिन भर में करीब 15 हजार भक्तों ने माता के दर्शन किए। कई भक्तों ने माता के चरणों में शीश झुकाकर मन्नत मानी। तो कुछ ने पूरी होने पर यहां मन्नत उतारी। बुरहानपुर और आसपास के गांवों के अलावा महाराष्ट्र से भी भक्त माता के दर्शन को मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट सदस्य और पुलिस जवान यहां पूरे समय मुस्तैद रहे। महाराष्ट्र के ग्राम कुंभारखेड़ा से आए प्रकाश अटवालकर ने कहा मां इच्छादेवी के चरणों में माथा टेकने से हर इच्छा पूरी होती है। मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। उन्होंने कहा घर में सुख-शांति के लिए माता के दर्शन करने आए हैं। खामगांव के अरुण सातवकर ने बताया पिछलेे साल संतान के लिए माता से मन्नत मानी थी। बेटा होने पर उसे भी मैया के दर्शन कराने लाए हैं। बुरहानपुर सहित महाराष्ट्र के भक्तों ने भी की पूजा की।