पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा| आपराधिकगतिविधियों में लिप्त आदतन बदमाश रवि उर्फ पंखा पिता

खंडवा| आपराधिकगतिविधियों में लिप्त आदतन बदमाश रवि उर्फ पंखा पिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| आपराधिकगतिविधियों में लिप्त आदतन बदमाश रवि उर्फ पंखा पिता मनोज मांग निवासी टपालचाल को एक साल के लिए जिलाबदर कर दिया है। निष्कासन आदेश 25 सितंबर को जारी हुए। जो कि 26 सितंबर की शाम 5 बजे से प्रभावशील हो गए हैं। जिलाबदर अवधि में खंडवा जिले के सीमावर्ती बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, देवास, हरदा बैतूल की सीमा से बाहर चले जाने के आदेश दिए है। न्यायालय की लिखित अनुमति के बिना उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में आरोपी प्रवेश नहीं कर सकेगा। रवि को जिलाबदर के लिए एसपी मनोज शर्मा ने कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया था। आरोपी रवि पंखा पर 2009 से अब तक आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने लोगों के साथ मारपीट कर शांति भंग करने के आरोप हैं। रवि फिलहाल जेल में है। जेल से छुटने के बाद भी उस पर जिलाबदर लागू रहेगा।

रवि उर्फ पंखा एक साल के लिए जिलाबदर