पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों का कराएं ट्रांसफर

अफसरों का कराएं ट्रांसफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफसरों का कराएं ट्रांसफर

बुरहानपुर | समतापार्टी जिलाध्यक्ष ईसामुद्दीन लीडर ने बुरहानपुर जिले में लंबे समय से पदस्थ अफसरों के ट्रांसफर की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को ज्ञापन भेजा है। लीडर ने बताया 12 साल से उद्योग विभाग फेडरेशन में सहायक संचालक के पद पर संतोष त्रिवेदी जमे हुए हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी एके कुजुर का भी ट्रांसफर किया जाना चाहिए।

कमकरें स्टाम्प ड्यूटी

बुरहानपुर | समतापार्टी जिला अध्यक्ष ईसामुद्दीन लीडर ने स्टाम्प ड्यूटी कम करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा है। लीडर ने बताया स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाने से गरीबों को परेशानी हो रही है। सूचना का अधिकार के लिए 10 रुपए का स्टाम्प लगाकर गरीब जानकारी लेता था। सौदा-चिट्‌ठी, बयाना चिट्‌ठी सहित अन्य काम 10 से 20 रुपए के स्टाम्प से हो रहे थे। अब 100 रुपए, 50 रुपए कर दिए जाने से गरीबों के काम नहीं हो पा रहे हैं।

8ने 2 युवक को पीटा

बुरहानपुर | दोअलग-अलग मामलों में 8 युवकों ने दो को पीट दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रास्तीपुरा में तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक निलेश पिता बबन की शिकायत पर चंपू पिता किशन, अंकुश पिता यशवंत, निलेश पिता किशन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, बुरहानपुर. गणपति नाका थाना क्षेत्र के नागझिरी में 5 युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शरीफ माेहम्मद गफूर की शिकायत पर रमजान पिता युसूफ, रईस पिता युसूफ, अासिफ पिता सलीम, सज्जू पिता जमील और जमील के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिलाके साथ मारपीट

बुरहानपुर | शाहपुरथाना क्षेत्र के ग्राम धामनगांव में दो युवकों ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक मूलचंद हरचंद ने संतोष पिता चतरू, प्रकाश पिता संतोष के खिलाफ प|ी जेनाबाई के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कराया है।

जुआखेलते 2 गिरफ्तार

बुरहानपुर | कोतवालीपुलिस ने शुक्रवार को जुआ खेलते दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने टेम्पो स्टैंड पर गांधी चौक निवासी नदीम पिता इकबाल और मोहम्मद फारूक को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। उनके पास से 480 रुपए जब्त कर केस दर्ज किया है।

युवककी गुमशुदगी दर्ज

बुरहानपुर | शुक्रवारको शिकारपुरा थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला से एक युवक घर पर बिना बताए कहीं चला गया।