पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए साल के साथ शुरू होगा इंदौर इच्छापुर फोरलेन िनर्माण, टेंडर निकाले

नए साल के साथ शुरू होगा इंदौर-इच्छापुर फोरलेन िनर्माण, टेंडर निकाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेदो से ढाई साल में इंदौर इच्छापुर राजमार्ग फोरलेन हो जाएगा। फोरलेन स्वर्णिम चतुर्भुज की तर्ज पर बनेगा। मतलब मौजूदा सड़क की तरह कर्व (मोड़) नहीं रहेंगे। सड़क सीधी हो जाएगी। ऐसा होने के बाद इंदौर बुरहानपुर जाने का समय लगभग डेढ़ से दो घंटा कम हो जाएगा।

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने इंदौर इच्छापुर सड़क को फोरलेन बनाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। बीओटी पर सड़क बनाने के लिए एमपीआरडीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन टेंडर बुलाए हैं। टेंडर सड़क निर्माण करने के लिए कंपनियों का चयन करने के लिए है। टेंडर खुलने के बाद कंपनियों की योग्यता देखी जाएगी। उनसे चर्चा के बाद अनुबंध होगा। इंदौर से शुरू होकर यह सड़क इच्छापुर महाराष्ट्र सीमा तक बनेगी। इंदौर की ओर चोरल के पास और बुरहानपुर की ओर बोलती पहाड़ी एवं झांझर के पास घाटी है। इन घाटियों पर खतरनाक मोड़ हैं। फोरलेन बनने पर घाटियों के मोड़ कम करके सड़क को सीधा किया जाएगा। घनी आबादी वाले शहर बुरहानपुर, शाहपुर, सनावद, बड़वाह में स्टेट हाइवे का बायपास बनेगा। इंदौर से इच्छापुर तक लगभग 80 पुल पुलिया बनेंगी।

चार टोल टैक्स नाके रहेंगे

मौजूदा सड़क पर इंदौर से इच्छापुर तक कुल चार टोल टैक्स नाके हैं। फोरलेन में भी चार टोल टैक्स नाके रहेंगे। इसमें इंदौर से छैगांव माखन तक दो और छैगांव माखन से इच्छापुर के बीच दो टोलटैक्स नाके रहेंगे। मौजूदा टोल टैक्स नाके सड़क बनने तक चलते रहेंगे।

29 अक्टूबर को खोले जाएंगे टेंडर

निविदायोग्यता प्रपत्र खरीदने के लिए 25 अक्टूबर अंतिम तारीख तय की गई है। इन्हें ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 9 अक्टूबर को को एमपीआरडीसी के मुख्यालय कार्यालय में प्री बिड मीटिंग रखी गई है। इसमें निर्माण कंपनियों के अफसरों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद 29 अक्टूबर को टेंडर खोले जाएंगे। एक से अधिक कंपनियां योग्य होने पर सड़क बनाने के लिए फिर से टेंडर होंगे। इसमें कम रेट में बनाने वाली कंपनी को सड़क बनाने का काम दिया जाएगा। टेंडर से अनुबंध होने तक का काम नवंबर दिसंबर होने की संभावना एमपीआरडीसी के अफसरों ने जताई है। मतलब जनवरी से फोरलेन का काम शुरू हो सकता है। काम शुरू होने के बाद दो से ढाई साल में फोरलेन सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।

प्री बिड टेंडर बुलाए

^इंदौर इच्छापुर फोरलेन के निर्माण के लिए प्री बिड टेंडर किए हैं। इसके बाद कि