पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति समिति में महिलाओं के साथ धर्म के जानकार प्रबुद्धजन को करें शामिल

शांति समिति में महिलाओं के साथ धर्म के जानकार प्रबुद्धजन को करें शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ समिति सदस्यों ने कलेक्टर, एसपी के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

शांतिसमिति सदस्यों ने समिति में महिलाओं के साथ धर्म के जानकार, प्रबुद्ध और सामाजिकजन को शामिल किए जाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया और एसपी अनिलसिंह कुशवाह के नाम अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल को ज्ञापन सौंपा। समिति सदस्य महेंद्र जैन ने कहा शांति समिति में पंडित लोकेश शुक्ल, श्री 108 नर्मदानंदगिरीजी महाराज, हरिकृष्ण मुखियाजी, जामा मस्जिद के इमाम साहब, ईसाई धर्म के फादर, बोहरा संप्रदाय के आमिल साहब को भी शामिल किया जाना चाहिए। सदस्यों ने कहा समिति की बैठक के दौरान धर्म संबंधी मुद्दों पर धर्म गुरुओं से बेहतर विचार कोई नहीं रख सकता।

महेंद्र जैन ने कहा त्योहारों के तहत पुलिस, राजस्व विभाग मुस्तैद रहता है। उनके साथ शांति समिति, नगर सुरक्षा समिति, एकता पंचायत सदस्यों की ड्यूटी भी लगाई जाए। इस दौरान सुनील सलूजा, रजनी गट्टानी, मेहुल जैन, तसनीम मर्चेंट, अंजली गढ़े सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

शांति समिति सदस्यों ने अपर कलेक्टर प्रकाश रैवाल को ज्ञापन सौंपा।