पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पीछे लगी तो लोधीपुरा में बैलों से भरा ट्रक छोड़कर भागे ड्राइवर क्लीनर

पुलिस पीछे लगी तो लोधीपुरा में बैलों से भरा ट्रक छोड़कर भागे ड्राइवर-क्लीनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ ट्रक में भरे 20 से अधिक बैल, गणपति नाका थाना पुलिस ने जब्त किया ट्रक

भास्करसंवाददाता| बुरहानपुर

इंदौर-इच्छापुरहाईवे से बैलों से भरा ट्रक लेकर गुजर रहा ड्राइवर गणपति नाका थाने के सामने से गुजरा। यहां पुलिस को देखकर उसने लोधीपुरा की ओर ट्रक मोड़ लिया। पुलिस ने पीछा किया तो लोधीपुरा में एक जगह ट्रक खड़ा कर ड्राइवर-क्लीनर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक जब्त किया और इसे थाने लाया गया। इसमें 20 से अधिक बैल भरे थे। जब्त किए बैल इच्छापुर स्थित गोशाला भेजे गए हैं। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है।

यातायात सूबेदार आशीष तिवारी ने बताया मुखबीर से सूचना मिली थी कि बोरगांव से ट्रक आरजे-01 जीए-0234 बुरहानपुर की ओर रहा है। इसमें बैल भरे हैं। सूचना मिलते ही निंबाेला पुलिस को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर तैनात किया गया। साथ ही गणपति नाका पर भी जवान खड़े कर दिए गए। निंबोला से ड्राइवर ट्रक लेकर किसी तरह भाग निकला। गणपति थाने के सामने पुलिस को देख ड्राइवर ने ट्रक लोधीपुरा की ओर मोड़ लिया। थोड़ी दूर जाकर ट्रक खड़ा कर ड्राइवर-क्लीनर भाग निकले। ट्रक जब्त करने के बाद पुलिस ड्राइवर-क्लीनर को तलाश कर रही है।

गणपति नाका पुलिस ने बैलों से भरा ट्रक जब्त किया।