- Hindi News
- ट्रक को ओवरटेक करते समय फिसली बाइक, युवक घायल
ट्रक को ओवरटेक करते समय फिसली बाइक, युवक घायल
इंदौर-इच्छापुरस्टेट हाईवे पर दापोरा और शाहपुर के बीच ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। महाराष्ट्र के ग्राम बेलसवाड़ी निवासी युवक मोबाइल सुधरवाकर बुरहानपुर से घर लौट रहा था। युवक को बाएं हाथ के कंधे और पैर पर गंभीर चोट आई है। उसे रोड पर घायल पड़ा देखकर लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। इससे युवक को शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन यहां करीब एक घंटे तक उसे इलाज नहीं मिला। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी अनुसार बेलसवाड़ी (महाराष्ट्र) निवासी भूरे हीरे खान मोबाइल सुधरवाने बाइक से बुरहानपुर आया था। यहां से लौटने के दौरान दोपहर करीब 2.30 बजे दापोरा और शाहपुर के बीच वह ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। रोड पर गिरने से भूरे खान घायल हो गया। एंबुलेंस 108 से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाया गया। लेकिन यहां डाॅक्टर नहीं होने के कारण किसी ने भी एक घंटे तक उसकी सुध नहीं ली। बाद में नर्स और वार्ड ब्वाय ने उसकी मरहम-पट्टी की। यहां से भूरे खान का एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाने के दौरान उसने एंबुलेंस ड्राइवर के मोबाइल से परिजन को हादसे की सूचना दिलवाई। खबर लगते ही बुरहानपुर के जैनाबाद में रहने वाली उसकी बुआ रसतुल्लाबी और उसका बेटा शेख सफदर जिला अस्पताल पहुंचे। भतीजे को घायल देख रसतुल्लाबी देर तक खुदा से उसके ठीक होने की दुआ करती रही।
बाइक फिसलने से घायल भूरेखान को जिला अस्पताल लाया गया।