- Hindi News
- मेले में तिलक लगाकर करेंगे भक्तों का स्वागत
मेले में तिलक लगाकर करेंगे भक्तों का स्वागत
मेले में तिलक लगाकर करेंगे भक्तों का स्वागत
बुरहानपुर| महाजनोपठस्थित बालाजी मंदिर में बुधवार शाम 7.30 बजे विधायक अर्चना चिटनीस ने अफसराें की बैठक ली। विधायक चिटनीस ने नगर निगम अफसरों को रथ भ्रमण स्थलों पर नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। पुलिस को शहर की यातायात और सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए कहा। बिजली कंपनी अफसरों को शहर भर में बिजली व्यवस्था के निर्देश दिए। सतियारा घाट पर मेले की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। विधायक श्रीमती चिटनीस ने कहा मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। तीन दिनी मेले में उज्जैन के कलाकार मलखंभ की प्रस्तुति देंगे। गरबा, दीपदान सहित अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। उन्होंने कहा नदी किनारे होमगार्ड और गोताखोरों को तैनात किया जाए।
गन्नेके खेत में लगी आग, हजारों का नुकसान
निंबोला| बिजलीफाल्ट होने से ग्राम बसाड़ के गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे एक एकड़ में लगी फसल का कुछ हिस्सा जल गया। घटना सोमवार-मंगलवार की रात की है। किसान अरुण पाटील ने बताया खेत में आठ टन गन्ना उत्पादित होता। लेकिन फसल जलने से करीब 16 हजार का नुकसान हुआ है।