ईनाई माता मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु
ईनाई माता मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु
बुरहानपुर| नवरात्रिके तहत ग्राम बिरोदा स्थित ईनाई माता मंदिर में श्रद्धालु माता दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हैं। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु माता का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंदिर के पास ही रोजाना डांडिया और गरबा खेला जा रहा है। जय ईनाई माता सेवा समिति सदस्यों ने बताया श्रद्धालु दर्शन कर मन्नत मान रहे है। माता भक्त की हर मनोकामना पूरी करतीं हैं।