- Hindi News
- 450 यात्री 1 को जाएंगे श्रवणबेलगोला यात्रा पर
450 यात्री 1 को जाएंगे श्रवणबेलगोला यात्रा पर
450 यात्री 1 को जाएंगे श्रवणबेलगोला यात्रा पर
बुरहानपुर | श्रीआदिश जैन यात्रा संघ के सानिध्य में अतिशय क्षेत्र श्रवणबेलगोला कर्नाटक की 8 दिनी यात्रा 1 अक्टूबर को रवाना होगी। इसमें 450 यात्री शामिल होंगे। जत्था बुरहानपुर से रवाना होगा। प्रमोद जैन ने बताया यात्रा के लिए विभिन्न समितियों के गठन के लिए इंदिरा काॅलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बैठक हुई। बैठक का संचालन जंबू कुमार पहाड़िया ने किया। मंगलाचरण विपिन लुहाड़िया और गौरव गंगवाल ने किया। यह जानकारी पंकज कासलीवाल ने दी।