सिग्नल पर उतार रहे सवारी, लोग परेशान
सिग्नल पर उतार रहे सवारी, लोग परेशान
बुरहानपुर | लालबागरेलवे स्टेशन से शहर की ओर जाने वाले टेम्पो चालक शनवारा चौराहे पर रेड सिग्नल के दौरान सवारी उतार रहे है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। रेड से सिग्नल ग्रीन होते ही यहां लोगों को निकलने की जल्दी होती है। इस दौरान रोड पर सवारी उतारे जाने के दौरान पीछे से आने वाले वाहन चौराहे तक भी नहीं पहुंच पाते और सिग्नल फिर रेड हो जाता है। इस कारण लोग यहां से निकल नहीं पा रहे। उन्हें सिग्नल दोबारा ग्रीन होने का इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है टेम्पो ड्राइवरों को लोगों की परेशानी का ध्यान रखना चाहिए।