पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर इच्छापुर हाईवे के व्यस्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाएं

इंदौर-इच्छापुर हाईवे के व्यस्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर हो रहे हादसे और शहर की सड़कों की बदहाली पर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। उन्होंने इसको लेकर बुधवार कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने हाईवे के व्यस्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। कांग्रेस कमेटी महामंत्री शैली कीर ने कहा शहर की कई सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। इसके व्यस्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने चाहिए। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी होने के साथ हादसों में कमी आएगी। कलेक्टर ने समस्या निराकरण का आश्वासन दिया।

महामंत्री शैली कीर सहित कार्यकर्ताओं ने कहा इंदौर-इच्छापुर हाईवे शहर के बीच से होकर गुजरा है। हाईवे पर ट्रक सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। ट्रांसपोर्ट नगर से शिकारपुरा थाने के बीच आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाईवे के साथ शहर के मुख्य चौराहाें के चारों ओर स्पीड ब्रेकर लगना चाहिए। शहर में कई जगह रात में स्ट्रीट लाइट बंद रहती है। इसे चालू किया जाना चाहिए।

रोड पर पसरी गिट्‌टी-रेत, हादसे का अंदेशा

युवाकार्यकर्ता नवनीतसिंह कीर ने कहा शहर में रोड किनारे कई जगह रेत-गिट्‌टी, लोहा सहित अन्य निर्माण सामग्री पड़ी है। इससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत झेलना पड़ रही है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। इस कारण आए दिन हादसे और विवाद हो रहे हैं। गणपति नाका थाने से लोधीपुरा रोड जर्जर हो गया है। यहां से वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुद्वारा रोड पर गंदगी पसरी है। प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। रात में इस रोड पर लोग फजीहत झेल रहे हैं।

कलेक्टर को कांग्रेस कमेटी महामंत्री शैली कीर ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।