पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 वाहनों के चालान बनाए, जुर्माना वसूला

10 वाहनों के चालान बनाए, जुर्माना वसूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 वाहनों के चालान बनाए, जुर्माना वसूला

निंबोला | इंदौर-इच्छापुरहाइवे पर निंबोला पुलिस ने बुधवार शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 वाहनों के चालान बनाकर एक हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। शाम 4 से 6 बजे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने वाहनों का बीमा, लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की।

करंटलगने से किशोर घायल, भर्ती

बुरहानपुर | झिरपांजरियानिवासी शिवलाल पखरसिंह (17) को भुसावल में करंट लग गया। बुधवार को भुसावल में उसका इलाज कराया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। करंट लगने से उसका चेहरा झुलस गया।

बैरीमैदान में आग से युवती झुलसी

बुरहानपुर | बैरीमैदान निवासी अनीसा पिता रफीकउद्दीन (21) किसी कारण से जल गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां उसे भर्ती नहीं किया गया। परिजन उसका अन्यत्र इलाज करवा रहे हैं।

लावारिशमिला 28 क्विंटल गेहूं नीलाम

बुरहानपुर| 15दिन पहले रेणुका कृषि उपज मंडी में खाद्य नागरिक आपूर्ति अफसरों ने लावारिस गेहूं जब्त किया था। जांच बाद बुधवार को 28 क्विंटल 57 किलो गेहूं नीलाम कर दिया। व्यापारियों को 1280 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं नीलाम किया गया। इससे शासन को 36569 रुपए प्राप्त हुए।

सिलमपुराकी युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

बुरहानपुर| सिलमपुरानिवासी पूजा नरेश दैनिक नित्य क्रिया के लिए घर से मंगलवार रात निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजन की शिकायत पर शिकारपुरा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

बहनके घर का कहकर निकला युवक लापता

बुरहानपुर| राजोरानिवासी बंडू दामू 17 सितंबर को घर से बहन के यहां जाने का कहकर निकला था। लेकिन अब तक वह ना तो बहन के घर पहुंचा और ना ही अपने घर लौटा। लालबाग पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

तिब्बतियोंको दुकान आवंटित की जाए

बुरहानपुर| अखिलभारतीय विकास कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष शरीफ राजगीर ने बुधवार को कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया को ज्ञापन सौंपा। श्री राजगीर ने कहा तिब्बती हर साल बड़े डाक घर के सामने ऊनी वस्त्रों की अस्थायी दुकान लगाते हैं। उन्हें इस साल भी अस्थायी स्टॉल और दुकान लगाने दी जाए।