पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीबी से पेड़ों की जड़ों तक कर दी खुदाई

जेसीबी से पेड़ों की जड़ों तक कर दी खुदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर| लालबागफोरलेन रोड किनारे फुटपाथ बनाने का काम जारी है। निर्माण अपनी रफ्तार से चल रहा है। लेकिन इससे लोग परेशान हो रहे हैं। घर-दुकानों के सामने गड्‌ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। यहां निर्माण करने के बजाय आगे गड्‌ढे खोदे जा रहे हैं। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जेसीबी से कई बड़े पेड़ों के पास गहराई तक खुदाई कर दी गई है। इससे पेड़ों की जड़ें बाहर गई है। इस कारण हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। जड़ें कमजोर होने के कारण इन पेड़ों के गिरने का खतरा है। लोगों का कहना है खुदाई के दौरान पेड़ों की जड़ों का ध्यान रखा जाए।

हाईवे किनारे झुका टेलीफोन का खंभा

बुरहानपुर|खंडवारोड स्थित कृषि उपज मंडी के सामने टेलीफोन का खंभा झुक गया है। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी झेलना पड़ रही है। खंभा इंदौर-इच्छापुर हाईवे के दूसरी ओर झुका है। इसके गिरने का हर समय अंदेशा रहता है। हाईवे से गुजरने वालांे सहित मंडी आने-जाने वाले लोगों का कहना है बीएसएनएल िवभाग को इस झुके खंभे की ओर ध्यान देकर इसे दुरूस्त करना चाहिए। या फिर खंभा बदलकर नया लगाया जाए।