पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांग साइड से निकल रहे बाइक सवार

रांग साइड से निकल रहे बाइक सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी अंदरूनी सड़कों पर यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सबसे अिधक मनमानी बाइक सवार कर रहे हैं। शहर के कमल तिराहा, लालबाग रोड, शिवकुमारसिंह चौराहा, जयस्तंभ, गांधी चौक जैसे व्यस्त इलाकों में परेशानी अिधक है। यहां बाइक सवार रांग साइड से निकल रहे हैं। इस कारण दूसरी तरफ से आने वाले वाहन चालकों सहित राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार रांग साइड से आने के बावजूद तेज गति से निकल रहे हैं। उनकी स्पीड के कारण सामने से आने वाले वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे शिवकुमारसिंह चौराहे पर बाइक सवारों की इसी मनमानी के कारण एक मोपेड सवार गिरते-गिरते बचा। लोगों ने रांग साइड से निकलने वाले इन लोगों पर यातायात पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए।

जिलेमें डेंगू का एक मरीज और मिला

खंडवा|डेंगू काएक और मामला आया है। पावर ग्रिड में कार्यरत संदीप श्रीरंगे को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। श्रीरंगे को 15 सितंबर को बुखार आया था। बांबे अस्पताल में 4 दिन तक इलाज होने के बाद संदीप श्रीरंगे के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। इंदौर से जिला चिकित्सालय भेजी जानकारी के बाद अफसरों को यह पता चला।