पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज निकलेगा कृषि रथ, किसानों का सम्मान कल होगा

आज निकलेगा कृषि रथ, किसानों का सम्मान कल होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में कृषि महोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन कृषि रथ निकालकर किसानों को उन्नत फसल और उन्नत तकनीक की जानकारी दी जाएगी। शुक्रवार को मंडी में सम्मेलन के दौरान किसानों का सम्मान किया जाएगा।

रेणुका कृषि उपज मंडी परिसर में शुक्रवार सुबह 9 बजे से किसान सम्मेलन होगा। इसमें किसानों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान राज्य स्तरीय कृषि अभियान महोत्सव के तहत किसानों को संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण 11 से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने सम्मेलन की रूपरेखा बनाई है। उन्होंने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग को सभी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कृषि उप संचालक मनोहर देवके ने बताया सम्मेलन में किसानों को कपास, केला, मधुमक्खी, रेशम पालन सहित अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में उड़ीसा के जोनल को-ऑर्डिनेटर कृषि वैज्ञानिक डॉ.अनुपम मिश्रा किसानों को उन्नत तक नीक का प्रशिक्षण देंगे।

गुरुवार को विकासखंड स्तरीय कृषि क्रांति रथ रवाना होंगे। बुरहानपुर विकासखंड के लिए सुबह 9 बजे ठाकुर शिवकुमारसिंह चौराहे से जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में रथ प्रस्थान करेंगे। खकनार विकासखंड के लिए कृषि क्रांति रथ सुबह 9 बजे जपं परिसर से विधायक राजेंद्र दादु सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रवाना होंगे।

महोत्सवको लेकर हुई बैठक-रेणुका कृषिउपज मंडी में होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर बुधवार को सामग्री विक्रेताओं की बैठक हुई। कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया के निर्देश पर बैठक रखी। किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग उप संचालक मनोहर देवके ने बताया शासन द्वारा किसानों को कृषि आदान सामग्री पूर्ति कराने वालों की भी महोत्सव में भागीदारी अपेक्षित की गई है।