पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आटो को बचाने में 50 फीट घसीटती गई कार, युवक घायल

आटो को बचाने में 50 फीट घसीटती गई कार, युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालबाग रोड पर ऑटो को बचाने में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार पलट गई। कार करीब 50 फीट तक घसीटते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटे आई। कार का अगला और ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होता देख लोग सकते में गए।

सूचना पर लालबाग पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा शनिवार रात 8.30 बजे हुआ। कार एसबीआई के कैशियर रामचंद्र निंनबे की है। जानकारी के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी निवासी सूरज विलास रोड़े कार से यात्रियोें को छोड़ने लालबाग रेलवे स्टेशन गया था। लौटते समय किशोर गार्डन के पास कार के सामने ऑटो गया। इससे सूरज का संतुलन बिगड़ गया। वर कार संभाल पाता इससे पहले ही कार पलट गई। कार 50 फीट घसीटते हुए गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। सूरज को मामूली चोटे आई। लोगों ने किसी तरह उसे कार से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और कार मालिक रामचंद्र निंनबे मौके पर पहुंचा। कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।