पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों ने दलाल से पांच पांच हजार रुपए एडवांस ले रखे थे

मजदूरों ने दलाल से पांच-पांच हजार रुपए एडवांस ले रखे थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक की गन्ना फैक्ट्री से लौटे बंधुआ मजदूरों ने शनिवार को खकनार पुलिस को शिकायत दी। पूछताछ में पुलिस को उन्होंने बताया धाबा के मजदूरों ने दलालों से पांच-पांच हजार रुपए एडवांस ले रखे थे। मुकादम राजकुमार कोरकू के माध्यम से धाबा गांव के मजदूर कर्नाटक में मजदूरी करने गए थे। काम के दौरान उनके पास एक भी रुपया नहीं बचा था। रुपए मांगने पर फैक्ट्री के कर्मचारी मजदूरों को पीटते थे। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

यहथा मामला - एकमहीने पहले छोटी खकनार निवासी राजकुमार उर्फ दादू कोरकू धाबा के 16 परिवार के 40 लोगों को मजदूरी के बहाने महाराष्ट्र ले गया। यहां उसने मजदूरों को बाड़ा टांड़ा के बाबूराव गायकवाड़ और सिरसोदा के विट्‌ठल के सुपुर्द कर दिया। उसने कर्नाटक के दलालों के पास भेज दिया। यहां के धौंड़ गांव की गन्ना फैक्ट्री में उनसे बंधुआ मजदूर बनाकर रखा। कारखाने में अब भी 12 परिवार के 25 लोगों को बंधुआ मजदूर बनाकर रखा है।

मामलेकी जांच जारी

^कर्नाटकसे लौटे मजदूरों ने थाने में शिकायत दी है। मामले को जांच में लिया है। ग्रामीण मजदूरी करने थाने पर बिना जानकारी दिए चले जाते है। जबकि उनको थाने पर जानकारी देना चाहिए।^ महेशसुनैया, टीआईखकनार