पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिकलीगरों के मोबाइल से निकालेंगे कॉल डिटेल

सिकलीगरों के मोबाइल से निकालेंगे कॉल डिटेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोरसल फाटे के पास दो पिस्टल और दो कट्‌टों के साथ पकड़ाए सिकलीगरों से पूछताछ चल रही है। सिकलीगर यह नहीं बता पा रहे है कि वह पिस्टल और कट्‌टे महाराष्ट्र में किसको बेचने जा रहे थे।

पुलिस अब उनके तीन मोबाइल से सच्चाई का पता लगाएगी। पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल निकालेगी। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि उनकी सबसे ज्यादा किन-किन लोगों से क्या-क्या बात हुई। इसके बाद उन लोगों से भी पूछताछ होगी। रविवार को टीआई विनोदसिंह कुशवाह दिल्ली से शाहपुर थाना लौटेंगे। दो सिकलीगरों से टीआई कुशवाह भी अपने स्तर पर पूछताछ करेंगे।

यहथा मामला - बोरसलफाटे के पास सुबह 7 बजे धार जिले के बाकानेर निवासी सिकलीगर सुरेंद्रसिंह मोदरसिंह दागी और बड़वानी जिले के उमरटी निवासी सतनामसिंह धूलसिंह को दो पिस्टल और कट्‌टों के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों महाराष्ट्र की ओर हथियार बेचने जा रहे थे। लेकिन बाइक एमपी-46 एमडी-0533 का अगला पहिया फाटे के पास पंक्चर हो गया था। मुखबीर पर उनकी नजर पड़ी और उन्होंने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछजारी है

^दोनोंसिकलीगरों को रिमांड पर लिया है। पूछताछ में अब तक कुछ खास नहीं बताया है। उनसे पूछताछ चल रही है। थोड़ा और समय लगेगा।^ -भगवतसिंह बिरदे, एडिशनलएसपी