पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसा बदमाश, शादी के लिए जमा किए जेवरात, नकदी चोरी

मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसा बदमाश, शादी के लिए जमा किए जेवरात, नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक अज्ञात बदमाश ने ग्राम बहादरपुर में वारदात की। बदमाश मुंह पर काला कपड़ा बांधकर घर में घुसा और अलमारी की तिजोरी खोलकर 60 हजार रुपए के जेवरात और 70 हजार रुपए नकदी चुरा लिए। घरवालों के जागने पर वह भाग निकला। घटना रविवार रात 3 बजे की है। चुराए गए रुपए और जेवरात घर मालिक ने बेटा और बेटी की शादी के लिए जमा करके रखे थे। सूचना पर सुबह लालबाग पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्कवाड की मदद से आसपास छानबीन की।

बहादरपुर के नावेड़ी बाकल निवासी घर मालिक सैयद बाबू सैयद आमीर ने बताया रात 3 बजे बदमाश मुंह पर काला कपड़ा बांधकर घर में घुसा। प|ी नाजीराबी ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकला। घर के सभी सदस्य जाग गए। बाबू और बेटे आकिल ने बदमाश का पीछा किया। लेकिन वह भाग निकला। वापस आकर देखा तो अलमारी की तिजोरी से 60 हजार रुपए के सोने, चांदी के जेवरात और 70 हजार रुपए नकदी गायब थे। रकम और रुपए गायब देख सभी सकते में गए।

अबकैसे करेंगे शादी - नाजीराबी ने बताया यह सब रुपए और जेवरात बेटी रूखसाना और बेटे अकिल की शादी के लिए जमा करके रखे थे। 11 जनवरी को उनकी शादी है। मेहनत से खेती करके यह सब जुटाया था। अब शादी कैसे करेंगे। दूसरा कोई इंतजाम नहीं है।

चोर अलमारी के कपाट से नकदी और गहने ले उड़े।