सिटी लाईवली हुड प्लान की बैठक संपन्न
सिटी लाईवली हुड प्लान की बैठक संपन्न
भास्करसंवाददाता. बुरहानपुर
जिले में लोगों की आजीविका पर निर्भर रोजगार व्यवसाय गतिविधियां चिन्हित की जाए। इसमें कौनसी गतिविधि ऐसी है जिससे लोगों की जीविका चलती है। उसमें तीन चीजें देखी जाए। उस गतिविधि को सहयोग करना है। आगे पांच सालों में उसकी क्या दशा होगी। पिछले पांच सालों संचालित गतिविधि में कमी आई है। अथवा प्रगति हुई है। आने वाले पांच सालों में बेहतर होगी। या उस गतिविधि में गिरावट आएगी इसके अंतर्गत गतिविधियों को पहला कार्य चिन्हित करना। दूसरा स्थिति की जानकारी संकलित करना। तीसरा गतिविधि का पैमाना उसकी आय में गिरावट। आगे उस व्यवसाय व्यापार में गिरावट। आगे उसमें दिक्कत आने वाली है। उसकी सुदृृढ़ीकरण के yf, योगदान किया जा सकें। इस तरह की आजीविका पर काम कर रहे लोगों की जानकारी एकत्र करना है।
यह बात राज्य स्तरीय नगरीय प्रशासन विकास विभाग भोपाल टीम प्रमुख सरदार खान ने सिटी लाईवलीहुड प्लान की बैठक में कही। इस दौरान विधायक अर्चना चिटनीस और कलेक्टर जेपी आईरिन सिंथिया उपस्थित रही। बैठक में नगर निगम आयुक्त सुरेश रेवाल सहित रोजगार, व्यवसाय से संबंधित विभिन्न विभाग/संस्थाओं के अधिकारीगण ने विशेष रूप से भाग लिया।
विधायक चिटनीस ने कहा कि जिले में संतुलित रोजगार प्रबंधन की जरुरत है। इसके लिए मांग के अनुरूप मार्केट होना चाहिए। उत्पादन की बाहुल्यता को देखकर ही ब्रांडेड माइक्रो प्लॉन तैयार किया जाए। इस हेतु साल दो साल प्लॉन को रियायत दी जाए। ताकि वह अपनी गतिविधियों को परिपक्व रूप से चला सकें। जिले में केला और कपास उत्पादन बडे़ पैमाने पर होता है। केला कपास यहां की प्रमुख नगद फसल है। इस प्रकार से वर्तमान में सूअर पालन, मधुमक्खी पालन जैसे अनेक व्यवसायिक गतिविधियों का भी आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में संभावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने व्यवस्थित व्यवसायिक कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। जिससे गरीबों का जीवन यापन अच्छी तरह से हो सकें।