पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद, विधायक, मंत्रियों के परिवार को नहीं, छोटे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया

सांसद, विधायक, मंत्रियों के परिवार को नहीं, छोटे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम चुनाव में इस बार के चुनाव में टिकट के लिए क्राइट एरिया तय किया था। इसमें प्रदेश से नगर निगम महापौर, नगर परिषद अध्यक्ष के 275, पार्षद के 5 हजार टिकट बंटेंगे। लेकिन इसमें से एक भी टिकिट विधायक और सांसदों के खानदान, परिवार वालों को नहीं देंगे। यह पहली बार हुआ है। क्योंकि विधायक, सांसद, मंत्री बड़ा पद होता है। बड़े पदों पर बैठने वाले लोग छोटे, पदों पर भी अतिक्रमण कर लेंगे तो छोटे कार्यकर्ता कहां जाएंगे। आपको गर्व होगा कि एक छोटा सा भोजनालय चलाने वाला, दो कमरों के मकान में रहने वाला अनिल भोसले महापौर बना है।

शनिवार रात 8 बजे कमल टाकिज तिराहा पर भाजपा की आभार सभा में सांसद और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने यह बात कही। उन्होंने कहा नगर निगम चुनाव में बुरहानपुर ने इतिहास रचा है। 2004 में जनता ने नगर निगम पहली बार भाजपा की झोली में डाली। अतुल पटेल के कार्यकाल में काम हुए। कांग्रेस की सरकार में ऊपर से पैसा आता था, नीचे से कहां गोल हो जाता था पता नहीं चलता था। हम सब मिलकर भोपाल, दिल्ली से शहर के लिए जो ला सकते है लाएंगे। विधायक अर्चना चिटनीस का अनिल भोसले को साथ रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं मोबाइल पर अनिल भोसले के साथ रहूंगा। कार्यकर्ताओं ने भूखे, प्यासे रहकर, पसीना बहाकर पार्टी को यह जीत दिलाई है। कांग्रेस के ईवीएम में गड़बड़ी, अफसर, कर्मचारियों के साथ नहीं होने के आरोप में नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा मशीनें इतने दिन से तुम्हारे हाथ में थी। नरेंद्र मोदी ने नई मशीनें नहीं खरीदी है। नाचते नहीं आए और आंगन तेड़ा। अब हम रूकने वाले नहीं है। अनिल के कार्यकाल में पिछली बार से भी दुगना काम नगर निगम में होगा। अब हमारे अपनों का बुरहानपुर हमारे सपनों का बुरहानपुर होगा। कार्यक्रम में अनिल भोसले ने कहा बुरहानपुर की जनता ने भाजपा को हमेशा प्रेम दिया। बार-बार जिताया। पार्टी ने मेरे जैसे साधारण परिवार में जन्मा, साधारण किसान के बेटे को महापौर का टिकट दिया। मेरे पीछे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खड़े है। जनता के समर्थन से भाजपा का तीसरी बार महापौर बना। मुझे किसी ने पाया होगा तो अस्पताल के गलियारों में पाया होगा। घटना होती है तो मरीज पीछे आता है। अनिल भोसले पहले पहुंचता है। जनता ने आशीर्वाद दिया है। महापौर विकास के लिए हूं। लेकिन जनता के लिए साधारण अनिल भोसले हूं।

स्वागत