करंट लगने से गाय की मौत
करंट लगने से गाय की मौत
शाहपुर. शुक्रवारकी रात वार्ड क्रमांक14 में बिजली का करंट लगने से गाय की मौत हो गई। किशोर प्रजापति निवासी शाहपुर की गाय शुक्रवार को रात घूम रही थी। वार्ड क्रमांक 14 में स्थित टेलीफोन का पोल बिजली के तारों से लगा हुआ था। तेज बारिश से टेलीफोन के पोल में भी करंट उतरा था। रात करीब 2 बजे गाय पोल के पास पहुंची तो वह करंट के कारण पोल से चिपक गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वार्षिकसम्मेलन का समापन
बुरहानपुर. टॉडलर्सकिंडर गार्डन का 16 वां वार्षिक सम्मेलन 10 दिसंबर हुआ। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्यों की विविधता की रंगारंग सुंदर प्रस्तुति देकर समां बांधा। रिलांयस इंश्योरेंस की ओर से स्कूल में वर्षभर सम्पन्न हुई। विविध स्पर्धाओं के प्रथम पुरस्कार के अवार्ड एवं सर्टिफिकेट बच्चों को दिए गए। फिनिक्स एज्यूकेशन सोसायटी की ओर से द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ शाला के सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप भेंट दी गई।
हाजियोंका पुष्पहार से सम्मान
बुरहानपुर. शनिवारदोपहर 1 बजे दाउदपुरा स्थित हज कैंप में हाजियों का सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें करीब 30 हाजियों का समाजजन ने पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। शाही जामा मस्जिद पेश इमाम सैयद इकराम उल्ला बुखारी ने हाजियों को हज के मायने बताए। उन्होंने कहा हज एक दिन की इबादद नहीं। यह जिंदगीभर की इबादद है। इस दौरान सैयद फरीद सेठ, मुशर्रफ खान, जुजर अली, पार्षद नईम उद्दीन सहित हाजी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शउर आशना ने किया।
चेंबरऑफ कॉमर्स का स्वर्ण जयंती समारोह 18 को
खंडवा. पूर्वनिमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का स्वर्ण जयंती समारोह 18 दिसंबर को मनाया जाएगा। गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होने वाले समारोह के तहत विभिन्न आयोजन होंगे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इकबाल शंकर गुलाटी ने बताया कि उद्घाटन सत्र सुबह 11 बजे से दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू होगा। इसमें दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि विधायक देवेंद्र वर्मा, नवनिर्वाचित महापौर सुभाष कोठारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव होंगे। समारोह में तकनीकी सत्र दोपहर 12.40 बजे से शुरू होगा। इसमें मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन, कंफेडरेशन ऑफ कॉमर्स (महिला विंग) की राष्