पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिमझिम बारिश में कवियों ने बरसाया काव्य रस

रिमझिम बारिश में कवियों ने बरसाया काव्य रस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकन सोशल एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के तृतीय स्थापना दिवस पर काव्य संध्या में बारिश में साथ श्रोताओं ने काव्य रस का आनंद लिया। स्थानीय ज्ञानवर्धनी सभागृह में आयोजित इस काव्य संध्या में विभिन्न शहरों से पधारे कवि एवं साहित्यकार वासुदेव शर्मा प्रणय, अरविंद सनन, सतीश सागर, नरसिंह इनानी, सुभाष शर्मा मगल, डॉ शारदा कमल चौधरी, जय यादव ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित महापौर अनिल भोसले का संस्था की आेर से शॉल श्रीफल द्वारा सम्मान भी किया गया साथ ही साथ उज्जैन से पधारे कवि एवं गीतकार सतीश सागर को भी संस्था की आेर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हमीद काजी, पूर्व महापौर अतुल पटेल, नवनिर्वाचित पार्षद विनोद पाटील, उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार वासुदेव शर्मा ने की।

बीकन सोशन एंड कल्चरल आॅर्गेनाइजेशन के स्थापना दिवस पर हुई काव्य संध्या में कवि सतीश नागर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बीकन सोशल एंड कल्चरल आॅर्गेनाइजेशन के तृतीय स्थापना दिवस पर काव्य संध्या

आयोजन