शहर के मुख्य चौराहों पर तैनात रही पुलिस
वसंत पंचमी को लेकर मुस्तैद रही पुलिस, दोपहर में पसरा सन्नाटा
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
वसंत पंचमी पर पुलिस दिनभर चौकन्ना रही। मुख्य चौराहे और बाजार में पुलिस खड़ी रही। सुबह से शहर के बाजार में चहल-पहल दिखी। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में सन्नाटा पसर गया। घरों में लोग टीवी के सामने डटे रहे।
धार भोजशाला के मद्देनजर शहर में भी सतर्कता बरती गई। शहर के धार्मिक स्थलों के पास पुलिस बल तैनात किया गया। जगह-जगह चौराहों पर भी पुलिस जवान खड़े रहे। बुधवारा, सिंधीपुरा, आलमगंज, इतवारा, कमल तिराहा, गांधी चौेक, जय स्तंभ, शनवारा, महाजनापेठ, पांडूमल चौराहा, रास्तीपुरा, राजपुरा, सिलमपुरा, लालबाग, सिंधीबस्ती क्षेत्र में थाना प्रभारी, चार्ली जवान सहित अन्य पुलिस बल सुबह से गश्त करता नजर आया। धारा 144 के तहत एक स्थान पर झुंड बनाकर खड़े लोगों को तितर-बितर किया। हालांकि कहीं से कोई वाद-विवाद की खबर नहीं आई। पुलिस सुरक्षा से दिनभर शहर में शांति कायम रही।