पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी बनाने की बात पर सास ने बहू को ईंट मारी

सब्जी बनाने की बात पर सास ने बहू को ईंट मारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब्जी बनाने की बात पर सास ने बहू को ईंट मारी

बुरहानपुर |
बोरगांव में सब्जी बनाने की बात पर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सास ने बहू को ईट मार दी। सास ज्योतिबाई मुकेश ने नीतुबाई पति प्रकाश को सब्जी बनाने की बात पर मारा। शिकायत पर गणपति थाना पुलिस ने सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बच्चों को गिराने पर पीटा

बुरहानपुर |
लोधीपुरा में शुक्रवार को दोपहर बच्चों को गिराने की बात पर आकाश पिता सुरेश खेड़े ने रुक्मणी पति योगेश के साथ मारपीट की। महिला की शिकायत पर गणपति थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मकान खाली करने की बात पर मारपीट

बुरहानपुर |
पांधारी मस्जिद के पास मकान खाली करने की बात पर मोहम्मद अकील, गोलू अब्दुल और जब्बार अब्दुल ने मेहमूद अली के साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

खरीदारी की बात पर पिटाई की

बुरहानपुर |
ग्राम डोजर में किराना दुकान पर खरीदारी की बात पर जमनलाल पिता जयराम हरिजन ने सुखदेव पिता गोविंदा के साथ मारपीट की। शिकायत पर निंबोला पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है।

मकान नाम करने की बात पर पीटा

बुरहानपुर |
नेपानगर के शिवाजी नगर में मकान अपने नाम पर करने की बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई को लकड़ी से मारा। जानकारी के मुताबिक नंदूलाल मालवीय ने विवाद में माखनलाल मालवीय के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर नेपानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

25 हजार रुपए स्वीकृत

बुरहानपुर |
सोलेशियम फंड योजना में 25 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। कलेक्टर जेपी आईरीन सिंथिया यह सहायता राशि गुलाबगंज के मृतक जीनत उस्मान के वारीस मां सायराबानों उस्मान को देंगी। चापोरा बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन से दुर्घटना में जीनत की मौत हुई थी। क्लेम सेटलमेंट कमिश्नर जेपी आईरीन सिंथिया ने यह राशि स्वीकृत की।

सीरतुन्नबी पर जलसा कल

बुरहानपुर |
रविवार को रात 8.30 बजे इकबाल चौक स्थित मसजिद नवाब अब्दुल रहीम खां में सीरतुन्नबी पर जलसा होगा। इसमें सउलेमा पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी पर विस्तार से जानकारी देंगे।

कुरआन पर प्रवचन आज

बुरहानपुर |
शनिवार रात 8.30 बजे गांधी चौक के मॉडल क्लब में कुरआन पर प्रवचन होगा। जमाअते इस्लामी हिंद की शाखा का ने कार्यक्रम रखा है।

मूल्यांकन की तारीख घोषित

खंडवा |
राज्य शिक्षा केंद्र ने वार्षिक मूल्यांकन की तारीख घोषित की है। इसमें कक्षा 5वी व 8वी का मूल्यांकन 26 मार्च से 4 अप्रैल एवं कक्षा पहली से 7वी तक की परीक्षा का मूल्यांकन 4 अप्रेल से 12 अप्रेल तक होगा। प्राईवेट विद्यार्थियों की परीक्षा भी इसी तारीखों में हाेगी।

खबरें और भी हैं...