पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अफसरों का वेतन रोका

लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अफसरों का वेतन रोका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अफसरों का वेतन रोका

बुरहानपुर |
महिला एवं बाल विकास के अफसरों और पर्यवेक्षकों की शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अफसर अब्दुल गफ्फार खान ने लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा फरवरी अंत तक लक्ष्य को पूरा नहीं किया तो संबंधित अफसर व कर्मचारी को काम नहीं, वेतन नहीं के सिद्धांत पर कार्रवाई की जाएगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र, आधार पंजीयन, राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस आयोजन और बाल विवाह विरोधी, लाड़ो अभियान की समीक्षा की। उन्होंने मार्च में होने वाले सुपोषण अभियान, वार्षिक सर्वे कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

11 लीटर गाय के दूध से श्रीजी का स्नान- बुरहानपुर | राधावल्लभ मंदिर में शुक्रवार को मंदिर का 90 वां पाटोत्सव मनाया गया। इसमें सुबह 11 लीटर गाय के दूध से श्रीजी का स्नान कराया गया। मुखियाजी शैलेंद्र त्रिवेदी ने बताया वसंत पंचमी पर 1926 में श्रीजी की मंदिर में स्थापना हुई थी। इसी उपलक्ष्य में यह पाटोत्सव मनाया गया।

खबरें और भी हैं...