पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजजा बताकर चुनाव जीता नयाखेड़ा सरपंच को हटाया

अजजा बताकर चुनाव जीता नयाखेड़ा सरपंच को हटाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजजा बताकर चुनाव जीता नयाखेड़ा सरपंच को हटाया

नेपानगर |
पंचायत चुनाव में गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ाने के मामले में एसडीएम शंकरलाल सिंघाड़े ने नयाखेडा सरपंच मीराबाई को पद से हटा दिया। कस्तूरी बाई मंगल ने इसकी शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। एसडीएम सिंगाडे ने बताया फरवरी 2015 में पंचायत चुनाव में मीराबाई ने खुद को अनुसूचित जनजाति का बताकर पंचायत चुनाव का नामांकन भरा था। जीत के बाद ग्राम की कस्तूरीबाई मंगल ने इसकी शिकायत की थी। मामले की जांच करने पर मीराबाई के पिता जगन मराठा थे। उनके पिता नारायण भी मराठा जाति के थे। यह बात दोनों के स्कूल सर्टिफिकेट में स्पष्ट हुई है। इस आधार पर मीराबाई की जाति भी मराठा साबित हुई। आरोप सही पाए जाने पर पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 122 के तहत मीराबाई को पद से हटा दिया है।

हिंदू महासभा का जिला सम्मेलन आज- बुरहानपुर| शनिवार को रोकड़िया हनुमान मंदिर में अखिल भारत हिंदू महासभा का सम्मेलन होगा। इसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ठाकुर शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...