पत्रकार भवन के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत
पत्रकार भवन के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत
बुरहानपुर | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने पत्रकार भवन के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। नरेंद्र शिंदे ने बताया हाल ही में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर सैयद इमादउद्दीन (केबिनेट मंत्री दर्जा), नेपानगर विधायक राजेंद्र दादू, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान, सुजयसिंह चौहान, महापौर अनिल भोंसले, राजू जोशी, अतुल पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रदीप जाधव, राजू शिवहरे, प्रवीण शहाणे सहित अन्य ने भोपाल पहुंचकर में नंदकुमारसिंह चौहान से पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराकर पत्रकार भवन की मांग की थी।