पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छूटे बच्चों को कृमिनाशक की गोली 15 को खिलाएं

छूटे बच्चों को कृमिनाशक की गोली 15 को खिलाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृमिनाशक दिवस संबंधी बैठक में कलेक्टर ने कहा

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने कलेक्टोरेट में अफसरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा 10 फरवरी को जो बच्चे दवा नहीं खा पाए उन्हें 15 फरवरी को मॉकअप दिवस पर कृमिनाशक गोलियां खिलाई जाएगी। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों की सूची मॉकअप दिवस से पहले तैयार करे लें।

कलेक्टर ने विकासखंड चिकित्सा अफसरों को निर्देश दिए कि दवाइयां, प्रचार-प्रसार सामग्री की व्यवस्था करें। जिले की सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में दवाइयां और प्रचार सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग से मॉकअप दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय तक बंद नहीं करने के लिए कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत बसंत कुर्रे, सीएमएचओ डॉ. एचएन नायक, जिला कार्यक्रम अफसर अब्दुल गफ्फार खान, एनडीडी जिला समन्वयक देवेंद्र चौधरी, जिला पोषण सलाहकार प्रीति गौर सहित अन्य अफसर उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...