पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताप्ती के जल से चांदी के मुंजोबा का अभिषेक

ताप्ती के जल से चांदी के मुंजोबा का अभिषेक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

वसंत पंचमी पर शहरभर में पारंपरिक गण-मुंजों की भक्ति लहराई। जगह-जगह से गण-मुंजे सजधज कर शहर में निकले। दर्शन-पूजन के लिए भक्त ताप्ती नदी के बीच उतरे। श्रद्धा, भक्ति से चांदी के मुंजोबा का जल अभिषेक किया।

माघ शुक्ल की वसंत पंचमी पर महाराष्ट्रीयन परिवारों ने गण-मुंजे का उत्सव मनाया। रास्तीपुरा, आलमगंज, महाजनापेठ, डाकवाड़ी, शिकारपुरा क्षेत्र से शोभायात्रा निकली। कोरे कपड़े, माथे और भुजाओं पर तिलक-अक्षत से पारंपरिक स्‍वरूप दिया गया। ढपलों की थाप पर 250 से अधिक गण-मुंजों का पारंपरिक नृत्य हुआ। हाथों में मोर पंख लेकर मुंजोबा के जयकारे लगाए।

चारों ओर से गण-मुंजे फव्वारा चौक, राजपुरा के सराफा दुकानों पर पहुंचे। यहां किसी ने मन्नत के चांदी के मुंजे बनवाए। किसी ने चांदी की मूर्तियों को शुद्धिकरण किया। सुनार और मुंजोबा का साले-जीजा का रिश्ता माना जाता है। निलेश महाजन ने बताया चांदी के मुंजोबा को ताप्ती नदी के राजघाट ले जाया गया। सुबह से ताप्ती नदी के राजघाट पर गण-मुंजे पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद नदी किनारे मेला लगा। 3 हजार से अधिक भक्त दर्शन-पूजन के लिए जुटे। ताप्ती नदी में उतरकर भक्तों ने मुंजों का अभिषेक किया। दर्शन-पूजन के बाद सभी मन्नत वाले घराें पर लौटे। यहां देर शाम तक श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरण हुआ।

श्रद्धालुओं ने ताप्ती नदी में मुंजोबा महाराज का अभिषेक किया।

वसंत पंचमी
खबरें और भी हैं...