पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारातियों से भरी क्रूजर कार से टकराई, 13 घायल

बारातियों से भरी क्रूजर कार से टकराई, 13 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असीरगढ़ के पास शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी क्रूजर, कार से टकरा गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को इंदौर रैफर किया गया। निंबोला क्षेत्र के 22 किमी में स्थित 30 मोड़ और तेज रफ्तार हर दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। पिछले चार दिन में यहां चार हादसे हो गए। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए मोड़ हटाए जाने की मांग उठ रही है।

जानकारी के अनुसार सीवल से खातला जा रही बारातियों से भरी क्रूजर एमपी43 बीडी 0127 और इंदौर से बुरहानपुर आ रही कार एमपी09 सीजे 4324 असीरगढ़ के पास मोड़ पर आमने-सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद कार की दिशा बदल गई। क्रूजर में सवार 11 से अधिक लोग घायल हो गए। कार में सवार दो लोगों को चोट लगी।

क्रूजर सवार किरण पिता गोपाल पाटील परिवार के साथ शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अपने चाचा के लड़के चेतन पिता वसंत पाटील के विवाह में शामिल होने खातला जा रहे थे। वहीं कार में इंदौर के बलविंदरसिंह पिता हरचरणसिंह, ड्राइवर बलविंदर पिता अजीतसिंह नांदेड जा रहे थे। हादसे के बाद हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। निंबाेला टीआई लखनसिंह बघेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक ओर किया। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों को निजी वाहन से अस्पताल लाया गया। निंबोला थाने में दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है।

मोड़ व रफ्तार हादसे की वजह
असीरगढ़, इमलीनाला, बोलती पहाड़ी पर हर दिन हादसे हो रहे हैं। मगराडोह नाले की पुलिया, झांझर का मोड़, चौड़ी नदी, मोतीबाग की पुलिया पर हादसे हो रहे हैं। वहीं मोड़ व रफ्तार हादसों की मुख्य वजह बन रहे हैं। मंगलवार को बोलती पहाड़ी में ट्रक पलटा। बुधवार को बसाड़ फाटा और असीरगढ़ के पास बाइक टकराई। गुरुवार को इमलीनाले के पास कंटेनर पलटा। शुक्रवार को कार और क्रूजर की टक्कर हो गई। चार दिन में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं

यह हुए घायल
क्रूजर में सवार मनीषा पति ज्ञानेश्वर, वच्छला पति युवराज, वैशाली पति सुपडू, निकिता पिता ज्ञानेश्वर, शोभा पति शिवराम, यमुनाबाई पति विशाल, किरण पिता गोपाल, ड्राइवर शहजाद पिता जमील घायल हैं। वहीं कार में सवार बलविंदर सिंह को इंदौर रेफर किया गया है।

टक्कर से कार और क्रूजर क्षतिग्रस्त हो गई।

खबरें और भी हैं...