15 दिन की टीचर ट्रेनिंग लेकर शहर पहुंचे साधक
बुरहानपुर | आर्ट ऑफ लिविंग के दो साधक बेंगलुरू आश्रम से 15 दिन की टीचर ट्रेनिंग पूरी कर शुक्रवार को शहर लौटे। शाहपुर के सतीश चौधरी, युवराज रघुवंशी का आर्ट आॅफ लिविंग के टीचर के रूप में बेंगलुरू आश्रम में चयन हुआ है। चौधरी और रघुवंशी को मिलाकर शहर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक की संख्या 6 हो गई है। केंद्र प्रमुख और प्रशिक्षक संतोष देवताले ने बताया चौधरी और रघुवंशी साधकों को प्रशिक्षण देंगे। इनकी अगवानी के लिए बड़ी संख्या में साधक स्टेशन पहुंचे।