पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पट्‌टों के लिए अफसर मांग रहे एक लाख रुपए

पट्‌टों के लिए अफसर मांग रहे एक लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

वनअधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को पट्‌टे नहीं मिल रहे हैं। आदिवासियों ने वन विभाग अफसरों पर लापरवाही बरतने और जबरन परेशान करने का आरोप लगाया है। रविवार को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में नेपानगर विधायक राजेंद्र दादू ने आदिवासियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सोनूद के ज्वानसिंह नजारसिंह ने कहा पट्‌टों के लिए अफसर 1 लाख रुपए मांग रहे है। कब्जे की जमीन पर लगी फसल नष्ट कर दी। हस्ताक्षर लेने खकनार कार्यालय गए बेटे हीरा के साथ मारपीट की। इस पर विधायक ने कहा अफसर के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराओ। खातला निवासी किशोर सुखलाल ने कहा अफसर फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे है।

वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को पट्‌टे वितरित किए जाना है। चुनाव से पहले अधिक से अधिक लोगों को पट्‌टे मिले। इसके लिए विधायक राजेंद्र दादू ने हितग्राहियों की बैठक ली। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। पट्‌टों को लेकर 12 से 14 सितंबर तक पटवारी, वन विभाग के अफसर और पंचायत सचिवों की टीम ने दावे, आपत्ति प्राप्त करने सर्वे किया था। सर्वे श्री दादू ने कहा चुनाव करीब है। इसके लिए जल्द से जल्द दावे, आपत्ति प्रस्तुत करें। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस दौरान तहसीलदार केएस गौतम, जिला पंचायत सीईओ आरबीएस दंडोतिया, एसडीओ एमएल हरित सहित सैकडों लोग मौजूद थे।

सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में आदिवासियों ने विधायक राजेंद्र दादु को समस्याएं बताई।