- Hindi News
- कृषि भूमि को उर्वरक बनाना है, कुपोषण खत्म करना है
कृषि भूमि को उर्वरक बनाना है, कुपोषण खत्म करना है
{कृषि महोत्सव को लेकर विधायक अर्चना चिटनीस ने ली अफसरों की बैठक
भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर
कृषिमहोत्सव को किसानों और ग्रामीणों के लिए सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं ब्लकि संपन्नता लाने वाला उत्सव सिद्ध करना है। इसके लिए सबको प्रयास करना होगा। ताकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कल्पना को साकार करने में बुरहानपुर जिला अग्रणी रहे। हमें कृषि भूमि को उर्वरक बनाने से लेकर समाज से कुपोषण को समाप्त कराना है। शासन द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि महोत्सव के माध्यम से अफसर मैदानी स्तर तक जागरूकता का वातावरण बनाएंगे।
रविवार दोपहर 1 बजे इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित रेस्ट हाउस में विधायक अर्चना चिटनीस ने यह बात कही। श्रीमती चिटनीस ने मनाए जाने वाले कृषि महोत्सव को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत, जनपद पंचायत, पशु पालन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, रेशम, उद्यानिकी, वन, कृषि विज्ञान केन्द्र, बीज निगम, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, दुग्ध संघ, पशु चिकित्सा सहित अन्य विभागों के अफसर शामिल हुए।
बैठक में विधायक अर्चना चिटनीस ने रेशम उत्पादन के लिए मड हाउस निर्माण, उद्यानिकी विभाग की इंटीग्रेटेड फार्मिंग के लिए लघु सीमांत किसानों को आकर्षित करने के बारे में चर्चा की। बीज प्रमाणीकरण अधिकारी से कहा किसान को अधिक लाभ दिलाने वाली कपास की विभिन्न किस्मों का प्रचार करें। बड़वानी के पपीता बीज को कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों तक पहुंचाएं। वन विभाग बांस, खमेर, इमली, आंवला, सुरजना के पौधे उपलब्ध करवाएं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह, एसडीएम केआर बड़ोले, जनपद सीईओ राकेश शर्मा, कृषि अधिकारी मनोहर देवके, उद्यानिकी से रामनरेशसिंह तोमर सहित अन्य अफसर, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
रेस्ट हाउस में कृषि महोत्सव काे लेकर विधायक अर्चना चिटनीस ने अफसरों से चर्चा की।