- Hindi News
- स्कूल में कॉ आपरेटिव संस्था की साधारण सभा में उपस्थित सदस्य।
स्कूल में कॉ-आपरेटिव संस्था की साधारण सभा में उपस्थित सदस्य।
स्कूल में कॉ-आपरेटिव संस्था की साधारण सभा में उपस्थित सदस्य।
महालक्ष्मी बैंक की वार्षिक सभा हुई
बुरहानपुर | रविवारको लालबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में महालक्ष्मी बैंक की वार्षिक सभा हुई। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पहार चढ़ाकर, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा श्रमिक बड़ी बैंक की सीढ़ी नहीं चढ़ता। ऐसे में श्री महालक्ष्मी क्रेडिट को-आपरेटिव बैंक ने श्रमिकों के हित में काम किया। इसका श्रेय संघ परिवार से संस्कारित गणेश सोनवणे और समाजवादी विचारधाराओं वाले महेन्द्रसिंह चौहान को जाता है। उन्होंने श्रमिक क्षेत्र में एक अच्छा उदाहरण पेश कर श्रमिकों को 40-40 हजार रुपए कर्ज स्वीकृत कराया है। इस दौरान भगवान जाधव, अनिल भोसले, विजय शेवाले, अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील, राजेन्द्र जोशी, उमाकांत चौधरी, वामन मोटे, रूद्रेश्वर एंडोले, दिगंबर गुलस्कर, विट्ठल खोसे, शंकर मोटे, संकेतसिंह चौहान, पिन्टू बावस्कर, विनोद पाटील, दिनेश चौधरी, नरेन्द्र शिंदे, अमित नवलखे सहित सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर केन्दुलकर ने किया।
फेसबुकपर आपत्तिजनक पोस्ट
खंडवा | सोशलनेटवर्किंग साइट फेसबुक की टाइम लाइन पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत कुछ युवकों ने मोघट थाने में की। युवकों ने अभद्र बातें लिखने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
रविवार शाम 4.30 बजे ब्राह्मणपुरी निवासी रितेश बाहेती, विक्रम सिसौदिया, विकास झा, आकाश यादव ने एक धर्म विशेष पर फेसबुक की टाइम लाइन पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत की। युवकों ने बताया टाइम लाइन पर आवारा खान के नाम से बातें लिखी हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। पहले भी इस प्रकार की बातें फेसबुक पर अपलोड होने से शहर का माहौल खराब हो चुका है। पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। टीआई रविंद्र यादव ने बताया युवकों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 153 (क), 295 (क) एवं 66 (क) सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000 के तहत केस दर्ज किया है।
सांसदने व्यक्त की शोक संवेदना
बुरहानपुर | भाजपाप्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने आदर्श कालोनी निवासी रामेश्वर मंत्री के पिताजी के चंद्रप्रकाश मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही समाजसेवी अजीत छाबड़िया के