सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रतिबंधित
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रतिबंधित
बुरहानपुर| कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने मंगलवार को धारा 144 के तहत जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश के अनुसार वॉटसअप, फेसबुक, ट्विटर सहित विभिन्न माध्यमों से आपत्तिजनक, साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाले मैसेज प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।