19 बकायादार, निगम ने पहली सूची जारी की
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
नगर निगम ने शहर के बकायादारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 19 बकायादार शामिल हैं। इन पर 13 लाख 38 हजार 335 बकाया है। निगम के 50 हजार से अधिक के बकायादारों में से बालचंद डोंगरदास के बकाया राशि का जप्तीनामा पड़ोसी मोहनलाल को सौंपा। संपत्तिकर अफसर वीके पयासी ने बताया इसमें हिदायत दी कि बकाया राशि समय सीमा में अदा नहीं की गई तो संपत्ति को नीलामी कर राशि वसूली जाएगी।
इसमें बालचंद डोंगरदास तिलक वार्ड, 1,12,145 रुपए बकाया, हकीमिया हायर सेकंडरी स्कूल, खैराती बाजार, 40348 रुपए बकाया, मोहम्मद शब्बीर रसूल बक्ष, बैरी मैदान, 43,274 बकाया, मोहम्मद फरीद ब्रदर्स, मालीवाड़ा, 2 लाख 57 हजार 27 रुपए, सकलपंच पाटीदार, 1 लाख 55 हजार 70 रुपए, कुलसमबी काजी जैनुद्दीन, चंद्रकलां, 40 हजार 53 रुपए बकाया, करीम बक्ष रमजान बक्ष, लोहारमंडी, 56 हजार 945 रुपए, चमेलीकुआं संस्थान मुस्लीम पंच, सिद्दीकी वार्ड, 54 हजार 54 रुपए, अली अमीर फिदा अली, 53 हजार 282 रुपए, गुलाम याहया गुलाम रब्बानी, डॉ. जाकीर हुसैन वार्ड, 50 हजार 669 रुपए है।