मौला खामगांव-मलकापुर रवाना, अनुयायियों को दर्शन देंगे
बुरहानपुर| मंगलवार सुबह 10.30 बजे 53वें दाई डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब खामगांव रवाना हुए। उनके दीदार के लिए सुबह से समाजजन लोधीपुरा दरगाह-ए-हकीमी परिसर उमड़ने लगे। जाते-जाते अनुयायियों ने उनका करीब से दीदार किया। अंजुमन जक्वी जमाअत कमेटी प्रवक्ता मुल्ला जफज्जुल हुसैन मुलायमवाला और नजाफत कमेटी ज्वाइंट सेक्रेटरी मंसूर सेवक ने बताया खामगांव और मलकापुर में दो दिन दौरा रहेगा। यहां दाऊदी बोहरा समाज के अनुयायियों को करीब से दर्शन देंगे। 11 फरवरी को बुरहानपुर लौट आएंगे। यहां से वे खंडवा के लिए रवाना होंगे।