पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डंपर ने बालिका को रौंदा, मौत

डंपर ने बालिका को रौंदा, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर खकनार के पास डवाली नदी पुलिया के पास डंपर ने 6 साल की बालिका को रौंद दिया। बालिका का बाया पैर शरीर से अलग हो गया। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। ड्राइवर डंपर छोड़ फरार हाे गया।

सोमवार दोपहर 12 बजे खकनार रोड पर पीपलपानी के पास डवाली नदी पुलिया पर हुआ। खंडवा के पिपलाेद थाना के गुड़ी गांव निवासी हुकूम भाउसिंह बाइक से खकनार के पास भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर प|ी रेखा, 5 महीने की बेटी तोरनी, 6 साल की भारती और दोस्त गणेश दुलीचंद सवार थे। पुलिया पर हुकूम ने बाइक की गति धीमी की। पीछे से डंपर एमएच-12 केपी-3563 ने टक्कर मार दी। बाइक सवार परिवार के सभी सदस्य एक ओर जा गिरे। चारों को हाथ, पैर और सिर पर चोट लगी। बेटी भारती डंपर की चपेट में आ गई। उस पर से डंपर का अगला पहिया गुजर गया। इससे उसका बायां पैर शरीर से अलग हो गया। बेटी की हालत देख पति-प|ी बदहवास हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस 108 को फोन लगाया। एंबुलेंस से घायलों को खकनार अस्पताल ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रैफर किया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने भारती को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद पिता हुकूम को एक ओर बुलाया और बेटी की मौत की खबर सुनाई। इस पर मां रेखा सहित पिता हुकूम बिलख उठे। रोते-रोते दोनों बदहवास हो गए। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उनको संभाला। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

बताते हैं जिस डंपर ने बाइक को टक्कर मारी वह डंपर पाथ इंडिया कंपनी में अटैच है। गिट्‌टी से भरा डंपर खकनार की ओर जा रहा था। पुलिस का कहना है डंपर कंपनी का नहीं है। पुलिस ने रात 8 बजे तक मर्ग कायम नहीं किया था। पुलिस ड्राइवर का पता भी नहीं लगा सकी।

मौके से भाग गया

डंपर का ड्राइवर
हादसे के बाद मौके पर डंपर छोड़कर ड्राइवर भाग गया था। हादसे की खबर लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। अस्पताल चौकी से पुलिस ने मौत की खबर खकनार पुलिस को दी। खकनार से पुलिस जवान जिला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद भारती का पीएम किया गया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। रोते, बिलखते माता, पिता बेटी का शव गांव ले गए।

बेटी की मौत के बाद पिता हुकूम और मां रेखा बिलख पड़े।

पीपलपानी के पास डंपर ने बाइक को कुचल दिया।

खबरें और भी हैं...