पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवासदन कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला हुई

सेवासदन कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवासदन कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला हुई
बुरहानपुर | इच्छापुर की अशोका बुल्डकान प्रायवेट लिमिटेड कंपनी ने सेवासदन कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला कराई। शिक्षा समिति अध्यक्ष ठा. वीरेंद्रसिंह ने कहा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए। तभी हम अपने परिवार और राष्ट्र की सुरक्षा कर पाएंगे। नियम ही हमारे जीवन को व्यवस्थित कर बड़ी सफलता प्रदान करते है। मुख्य वक्ता कंपनी के कृष्णा वाघ ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कॉलेज मैनेजर मनीष पटेल, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...